- Advertisement -
HomeRajasthan Newsबारात आई तोरण दुल्हन भागी प्रेमी संग, दुल्हा बारातियों के साथ पहुंचा...

बारात आई तोरण दुल्हन भागी प्रेमी संग, दुल्हा बारातियों के साथ पहुंचा थाने

- Advertisement -

आजकलराजस्थान /घाटोल(बांसवाड़ा)

आजकल पुलिस को दौड़ा रहीं भागती दुल्हनें, 20 दिन में तीन मामले आए सामने, तीनों में रही प्रेमी की भूमिका

दूल्हे पहुंच रहे थाने,

खमेरा थाना क्षेत्र के ढारमा गांव में रविवार को बारात पहुंचने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और ऐसे में घर की खुशियां मायूसी में बदल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान दुल्हा बारातियों के साथ थाने पहुंच गया और न्याय की गुहार लगाई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बारात आने से पहले दुल्हन प्रेमी संग हो गई फरार -बैंडबाजों के साथ नाचते गाते बिजोर गांव के बाराती दूल्हे को लेकर रविवार अल सुबह करीब चार बजे खमेरा थाना क्षेत्र के ढारमा गांव पहुंचे। बारात दुल्हन के घर पहुंचती इससे कुछ ही देर पहले दुल्हन प्रेमी के संग फरार हो गई।

विवाह की सभी रस्में हुई थीं..
कुछ समय पहले बिजोर गांव के कालू पुत्र पोजा अहारी का रिश्ता ढारमा गांव निवासी रवीना पुत्री रूपजी के संग तय हुआ था। 9 जून की शादी तय हुई। दो तीन दिन पूर्व आदिवासी रीति रिवाज के अनुसार हल्दी, आभूषण का चढ़ावा सहित रस्में हुईं। दूल्हे के घर नोतरा रस्म भी अदा हो गई, लेकिन जब बारात लेकर पहुंचे तो यह दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।

दूल्हा व बारातियों के साथ थाने पहुंचा, दी रिपोर्ट

दूल्हा के परिवार ने बारातियों के साथ थाने पहुंचकर दुल्हन के पिता एवं प्रेमी कड़वा आमड़ी निवासी सुनील पुत्र नारायण के खिलाफ खमेरा थाने में रिपोर्ट दी है। इससे पहले भी खमेरा थाना क्षेत्र में ही बिजोर गांव का दूल्हा पादरा पाड़ा गांव बारात लेकर गया एवं दुल्हन भाग गई थी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -