- Advertisement -
HomeRajasthan Newsराजस्थान: खिलाड़ियों के लिए जल्द शुरू हो सकती है स्कोलरशिप - खेल...

राजस्थान: खिलाड़ियों के लिए जल्द शुरू हो सकती है स्कोलरशिप – खेल मंत्री चांदना

- Advertisement -

आजकल राजस्थान / जयपुर।
राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना  ने खिलाड़ियों के हित के लिए बड़ी घोषणा की है। गहलोत सरकार प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप दिए जाने के लिए विचार कर रही है।  इससे खिलाड़ियों को जल्द इसका लाभ मिल सकता है। सरकार जल्द ही ये योजना लागू कर सकती है।

सोमवार को खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना राजधानी के सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचे। वे यहां केंद्रीय खेलकूद प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान मंत्री चांदना ने खिलाड़ियों के लिए स्कॉलरशिप शुरू किए जाने की चर्चा की। मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि खिलाडियों के लिए जल्द स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी।

प्रदेश के खिलाड़ियों की चार साल से अटकी पुरस्कार राशि जल्द मिलेगी।राज्य की खेल नीति में जल्द होगा बदलाव
इस दौरान मंत्री अशोक चांदना ने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में नई खेल नीति लाएगी। राज्य की खेल नीति में बदलाव होगा। इसे लेकर खिलाडियों व खेल एक्सपर्टस से बातचीत चल रही है। ऐसे में जल्द बदलाव होना संभव है।

चांदना ने कहा कि खिलाड़ियों व एक्सपर्टस के सुझाव मुख्यमंत्री के सामने भी रखे जाएंगे। जिससे नई खेल नीति बनाने में मदद मिलेगी।जगतपुरा शूटिंग रेंज को और बेहतर बनाने का भी दिया आश्वासन
वहीं, कुछ दिनों पहले मंत्री चांदना ने जगतपुरा शूटिंग रेंज स्थित इंडोर पोलो एरिना का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने रेंज को बेहतर बनाने के लिए खिलाडिय़ों और अधिकारियों से भी चर्चा की।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -