- Advertisement -
HomeRajasthan Newsवीडियो:पाटन नीमकाथाना में सचिन पायलट ने क्या कहा pm मोदी के लिए

वीडियो:पाटन नीमकाथाना में सचिन पायलट ने क्या कहा pm मोदी के लिए

- Advertisement -

सीकर।कांग्रेस  के प्रदेशाध्यक्ष व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज सीकर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने पाटन में कांग्रेस प्रत्याशी सुभाष महरिया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर पायलट ने एक ओर कांग्रेस की उपलब्धियों और चुनावी घोषणा पत्र की बात की, तो दूसरी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने आते ही कर्जमाफी, फसल खरीद और बेरोजगारी भत्ते के लिए जो काम किया है, वो सब आपके सामने हैं। लेकिन मोदी सरकार के पास कोई उपलब्धि नहीं है। पांच साल पहले मोदी ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, आतंकवाद खत्म करने के साथ किसान की आय दोगुना करने और मेक इन इंडिया व डिजीटल इंडिया जैसी लंबी सूची बनाई। पर  45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी के रूप में सामने आया। 15 लाख का वादा करके 15 पैसे भी किसी के खाते में नहीं डाले। कहा, कि प्रधानमंत्री अब सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दाम बढऩे पर नहीं बोल रहे हैं। बल्कि, इन सबसे ध्यान भटकाने के लिए हिंदुस्तान- पाकिस्तान की बात कर रहे हैं। लेकिन, जनता को अब किसी बहकावे में नही आना है और 36 कौम को साथ लेकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर यूपीए की सरकार और नया प्रधानमंत्री बनाना है। सीकर को वीरों और सौहार्द की धरती बताते हुए पायलट ने इस दौरान प्रधानमंत्री को जुमलेबाज और लोकतंत्र के लिए खतरा भी बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासन में प्रशासन भी दबाव में है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी अली और बजरंग बली वाले बयान पर आड़े हाथ लेते हुए पायलट ने इसे देश का माहौल खराब करने वाला बताया। कांग्रेस के हाथ को देश की पुरानी पहचान बताते हुए पायलट ने कांग्रेस को वोट देकर प्रदेश और देश में कांग्रेस की सरकार की कड़ी से कड़ी जोडऩे की अपील की। पायलट से पहले सभा को राज्यमंत्री राजेन्द्र यादव, विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने भी संबोधित किया।सचिन पायलट के बाद सुभाष महरिया ने सभा को सम्बोधित किया व जनता का अपार समर्थन के लिये आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -