- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatउत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, पुलिस...

उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए आदेश

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News/जयपुर। 14 नवम्बर      ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किए जाने के फलस्वरुप पुरस्कार एवं पदोन्नति समिति की अनुशंसा पर राजस्थान पुलिस के2 सहायक उपनिरीक्षक, 1 हैड कांस्टेबल तथा 7 कांस्टेबल को वर्ष 2019-20 की रिक्तियों के विरूद्ध पदोन्नति के लिए नामांकित किया है।

इस संबंध में महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय बीजू जॉर्ज जोसफ ने गुरूवार को एक आदेश जारी किया।इस आदेश के अनुसार जयपुर पुलिस कमिश्नरेटके सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार व एएसआई सरदारमल को उप निरीक्षक के पद पर और हार्डकोर बदमाश जीवाणु को पकड़ने वाले हैडकांस्टेबल दिनेश कुमार यादव को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु नामांकित किया गया है।

इस प्रकार जयपुर आयुक्तालय के मोहम्मद मरगूब व राजेश कुमार को कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नति हेतु नामांकित किया गया है। सीआईडी(सीबी) हाल एटीएस केसचिन भारद्वाज, जिला बारां हाल एटीएस के बृजेश सिंह, जिला बाड़मेर के दौलाराम व गोमाराम तथा जिला बीकानेर के दीपक यादव को कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल पद हेतु नामांकित किया गया है।

10 policemen get promotion by police headquarter for excellent work in Rajasthan

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -