- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsहोलिका दहन के बाद होरियारों का हुड़ हुड़ हुड़दंग

होलिका दहन के बाद होरियारों का हुड़ हुड़ हुड़दंग

- Advertisement -

सीकर. होली पर शहर दो दिन आस्था व उल्लास में डूबा रहा। धुलंडी पर सुबह से ही रंग व गुलाल की मस्ती छा गई। चंग ढप की थाप व फाल्गुनी धमाल के बीच नाचते-गाते व रंग लगाते लोगों ने एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इससे पहले सोमवार शाम जगह जगह शुभ मुहूर्त में होलिका दहन हुआ। जिसमें शहर ने उमडक़र आस्था की अलख दिखाई। इस दौरान जिले के हजारों लोगों ने राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान में भागीदारी का संकल्प भी लिया। बैंड बाजों के साथ हुआ होलिका दहनराजकीय होलिका दहन सांस्कृतिक मंडल की ओर से ब्यूचाणी में हुआ। होली पूजक पहले बावड़ी गेट स्थित रघुनाथ मंदिर में इक_ा हुए। पूजन के बाद बैंड बाजों के साथ वह ब्यूचाणी पहुंचे। जहां सैकड़ों शहरवासियों की मौजूदगी में होलिका दहन हुआ। स्वर्णिम भारत का लिया संकल्पसीकर शहर, पलसाना व अजीतगढ़ सहित कई स्थानों पर होलिका दहन के साथ धुलंडी खेलने वाले लोगों ने पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान में भागीदारी निभाने का संकल्प भी लिया। सीकर में सिटी डिस्पेंसरी नंबर दो के पास, बिहारी मार्ग, अजीतगढ़, श्रीमाधोपुर सहित कई जगहों पर होलिका दहन के समय पहुंचे लोगों ने पत्रिका के अभियान में सहभागी बनते हुए स्वर्णिम भारत का संकल्प लिया। वहीं, पलसाना व सीकर शहर सहित कई जगहों पर धुलंडी खेलते समय होरियारों ने भारत को स्वर्णिम बनाने कीशपथ ली। यह लिया संकल्पस्वर्णिम भारत अभियान के तहत होली पर विभिन्न आयोजनों के तहत लोगों ने स्वर्णिम भारत को लेकर अलग अलग संकल्प लिए। मसलन सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाऊंगा, कहीं भी थूकूंगा नहीं, मूत्र या मल का विसर्जन खुले या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं करुंगा, जलस्त्रोतों को मैला नहीं करुंगा, बिना हेलमेट वाहन नहीं चलाऊंगा, ट्रैफिक नियमों को नहीं तोडूंगा, साम्प्रदायिक सौहार्द नहीं बिगाडूंगा, अफवाहों को वायरल नहीं करुंगा। परिवार और समाज में दूसरों को भी ऐसा करने से रोकते हए पत्रिका के प्रयासों को हर हाल में आगे बढ़ाते हुए सामाजिक बदलाव का वाहक बनूंगा। कच्ची बस्ती में मनाई होलीसीकर. चाइल्ड लाइन ने मैलासी गांव में कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ होली मनाई। बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को चाइल्ड लाइन के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान शमीम, राकेश, कृष्णकांत, वसीम आदि मौजूद रहे। इधर, मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष भंवरलाल सूटोट ने कल्याण हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के साथ फूलों की होली खेली। भंवर लाल पिछले 20 साल से लगातार कल्याण हॉस्पिटल में मरीजों के साथ होली और रक्षाबंधन जैसे त्योहार मना रहे हैं। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बोदू राम जांगिड़, बजरंगी सैनी, कृष्ण कुमार जांगिड़ आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -