- Advertisement -
HomeNewsAajkal BharatCM Ashok Gahlot - हरियाणा व महाराष्ट्र के नतीजे भाजपा के...

CM Ashok Gahlot – हरियाणा व महाराष्ट्र के नतीजे भाजपा के लिए आइना

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News /जयपुर.

सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि हरियाणा एवं महाराष्ट्र विधानसभा सहित कई राज्यों में उपचुनावों के परिणाम आए है, वह कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों के लिए बड़ा झटका हैं। हरियाणा में जनता ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया है। भाजपा के ‘अबकी बार 75 पार’ के नारे को नकार दिया है, वहीं महाराष्ट्र में भी भाजपा और उनके सहयोगी दलों की सीटें कम होना और कांग्रेस के प्रति विश्वास बढ़ना हमारे लिए सकारात्मक संकेत है।

अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनाव परिणाम भाजपा, मोदी को आइना दिखाने वाले हैं। जिस रूप में राष्ट्रवाद, धारा 370 और भावनात्मक मुद्दों सहित झूठ और भ्रम की जो राजनीति की जा रही है, जिस तरह से डर, हिंसा और अविश्वास का माहौल देश में बनाया जा रहा है उसे जनता अब समझ रही है और मुद्दा विहीन राजनीति को देश की जनता ने नकारना शुरू कर दिया है।कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वालों को यह जनता का स्पष्ट सन्देश है जैसा कि मैं लगातार कहता हूँ, कांग्रेस मुक्त भारत की बात करने वाले खुद मुक्त हो जाएंगे लेकिन कांग्रेस कभी भारत से मुक्त नहीं होने वाली।

हमारे नेता राहुल गांधी लगातार कहते हैं कि प्रधानमंत्री लोगों का ध्यान जमीनी मुद्दों से दूर ले जाते हैं। जो आमजन के मुद्दे हैं उसके बारे में एक शब्द नहीं बोलते। जीएसटी और नोटबंदी ने छोटे और मझौले उद्यमियों, किसानों, मजदूरों और गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है, बेरोजगारी की समस्या देश में लगातार बनी हुई है।

Read Latest Aajkal Rajasthan Hindi News Today

CM Ashok Gehlot said that Haryana and Maharashtra results mirror for BJP

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -