- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकोरोना पॉजिटिव मिलने पर अस्पताल से मरीजों की हुई छुट्टी, तीन डॉक्टर...

कोरोना पॉजिटिव मिलने पर अस्पताल से मरीजों की हुई छुट्टी, तीन डॉक्टर सहित आठ कर्मचारी आइसोलेट

- Advertisement -

सीकर. सीकर के सालासर रोड स्थित जनाना अस्पताल (Sikar Janana Hospital) में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) महिला के रात गुजारने की सूचना के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग (Health Department)में हडक़ंप मच गया। जिला स्वास्थ्य विभाग ने भीलवाड़ा में कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive in Bhilwara)डॉक्टर से संक्रमण फैलने की घटना से सबक लेते हुए जनाना अस्पताल के आठ कर्मचारियों को तुरंत होम आइसोलेशन में भेजने के निर्देश जारी कर दिए। साथ ही विभाग ने 14 दिन के होम आइसोलेशन में किसी भी मरीज को नहीं देखने के लिए भी उन्हें पाबंद कर दिया। उधर, चिकित्सा विभाग ने शनिवार को पॉजीटिव का नमूना लेकर दोबारा जांच के लिए भी भिजवाया है।
वार्ड को किया बंद
कोरोना पॉजीटिव के रूकने के कारण शनिवार को जनाना अस्पताल प्रशासन ने वार्ड को बंद कर दिया। वार्ड में भर्ती मरीजों को छुटटी दे दी। साथ ही वार्ड सहित अस्पताल परिसर हाइपोक्लोरेट से तीन बार सेनैटाइज करवाया।
यह था मामला
चूरू में स्वास्थ्य विभाग को दो दिन पहले सालासर की रहने वाली दादी और पोती में एक साथ संक्रमण की खबर मिली थी। जिसके बाद विभाग ने उनकी जांच कराई तो पोती की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन दादी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। दादी-पोती सालासर के भांगीवाद गांव की रहने वाली हैं। जिसके परिवार के कुछ लोग करीब 20-25 दिन पहले इटली से आए थे। उनके जाने के बाद पोती को खांसी जुकाम की शिकायत हुई। जिसे लेकर महिला 26 मार्च को सीकर के जनाना अस्पताल पहुंची थी। जहां रातभर रुकने के बाद वह चिकित्सकोंं की सलाह पर जयपुर के जेके लोन अस्पताल पहुंची। वहां लक्षणों को भांप कर डॉक्टरों ने बच्ची और दादी दोनों का कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा। बच्ची को पीडियाट्रिक वार्ड में रखा गया और महिला को मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। शुक्रवार शाम को रिपोर्ट आई, तो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। जिसके बाद से सीकर के जनाना अस्पताल में संक्रमण फैलने के डर से हडक़ंप मच गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -