- Advertisement -
HomeNewsAajkal BharatGovind singh Dotasra:सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब पर खर्च होंगे 1500...

Govind singh Dotasra:सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर लैब पर खर्च होंगे 1500 करोड़, टीचर्स भी जल्द मिलेंगे

- Advertisement -

Aajkal Rajasthan News / जयपुर

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जल्दी ही कंप्यूटर शिक्षक उपलब्ध होंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने गंभीरता पूर्वक विचार शुरू दिया है। इसका एक प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री को भी भिजवा दिया गया है। साथ ही हर सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जा रही है।

वर्तमान में करीब साढ़े आठ हजार स्कूलों में कंप्यूटर लैब है। अब बचे हुए स्कूलों में भी कंप्यूटर लैब उपलब्ध कराई जाएगी।राजकीय पोद्दार सीनियर सेकंडरी स्कूल में मंगलवार को कंप्यूटर लैब के उद्घाटन के मौके पर शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा govind singh dotasra ने कहा कि प्रत्येक स्कूल में आधुनिक समय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आईसीटी लैब और कम्प्यूटर शिक्षकों की प्रभावी व्यवस्था पर सरकार ने गंभीरता पूर्वक विचार शुरू कर दिया है। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री स्तर पर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोचिंग संस्थानों पर अंकुश के लिए भी कानून बनाने पर विचार कर रही है। इस कानून में कोचिंग संस्थानों की जवाबदेही तय की जाएगी।

गोविंद सिंह डोटासरा Govind Singh Dotasra ने कहा कि पहली बार राज्य में विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, अतिरिक्त कक्षा कक्ष, कम्प्यूटर लैब स्थापना के लिए 1500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के विद्यालयों में स्थित 24 हजार कक्षा कक्षों के कबाड़ के निस्तारण की कार्यवाही 31 मार्च तक पूरी कर ली जाएगी। इससे प्रदेश के राजकीय विद्यालयों को 24 हजार अतिरिक्त कक्षा कक्ष उपलब्ध हो सकेंगे। इस मौके पर उन्होंने ‘वी केन गिव देम होप’ ट्रस्ट द्वारा पोद्दार स्कूल में कम्प्यूटर प्रयोगशाला की स्थापना के साथ ही समाज सेविका कमला पोद्दार और ईशा स्वरूप द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में विधायक बलजीत यादव भी मौजूद थे। अंत में स्टाफ सचिव कमला लांबा ने सभी का आभार जताया।

Read Latest Hindi Aajkal Rajasthan News Today

शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -