- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsहे सरकार: अब तो जागो... महिला चिकित्सालय के भवन पर ताला

हे सरकार: अब तो जागो… महिला चिकित्सालय के भवन पर ताला

- Advertisement -

कांवट. कस्बे के राजकीय नारायण दास महिला चिकित्सालय के भवन पर पिछले डेढ़ साल से ताला लगा हुआ है। त्रिवेणी धाम के संत पद्मश्री नारायणदास महाराज ने भामाशाहों के सहयोग से करीब एक करोड़ की लागत से अस्पताल भवन का निर्माण कराया था। महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए वर्ष 2006 में यह अस्पताल खोला गया था। कुछ साल चलने के बाद यहां लगे चिकित्सक को हटाकर अस्पताल को बंद कर दिया गया। बाद में 2013 में डॉ कमेन्द्र सिंह, मेलनर्स गणपतराम व वार्ड ब्यॉय बच्चूसिंह को लगाकर अस्पताल को फि र से शुरू किया गया।इसके बाद जब कांवट सीएचसी में नवीन भवन निर्माण कार्य शुरू हुआ तो यहां दो साल तक सीएचसी भी संचालित की गई। भवन बनने के बाद सीएचसी को वापस नए भवन में स्थानांतरित कर दिया। इसके बाद भी महिला चिकित्सालय एक चिकित्सक व एक वार्ड ब्यॉय के भरोसे चलता रहा। इस दौरान बकाया राशि के चलते अस्पताल का विद्युत कनेक्शन भी काट दिया। बाद में बीसीमएमओ ने अस्पताल में लगे डॉ कमेन्द्र सिंह व वार्ड ब्यॉय बच्चूसिंह को महिला चिकित्सालय से हटाकर कांवट सीएचसी में पदस्थापित कर किया। इसके बाद अस्पताल भवन पर ताला लग गया। फि लहाल देखरेख के अभाव में करोड़ो की लागत से बना अस्पताल भवन शराबियों का अड्डा बन गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -