- Advertisement -
HomeNewsAajkal Bharatविश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का आगाज, देश-विदेश से पहुंचे सैलानी

विश्व प्रसिद्ध पुष्कर मेले का आगाज, देश-विदेश से पहुंचे सैलानी

- Advertisement -

Aajkal rajasthan News/पुष्कर. अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुष्कर मेले Pushkar Fair 2019 in Rajasthan का सोमवार को रंगारंग आगाज हो गया। मेले में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक पहुंचे हैं। सोमवार को सबसे पहले पुष्कर सरोवर की पूजा-अर्चना की गई। फिर मेला स्टेडियम पर ध्वजारोहण किया गया।

पुष्कर मेले में  Pushkar Fair 2019 in Rajasthan ग्रामीणों और विदेशी पर्यटकों के बीच चक दे राजस्थान फुटबॉल मैच खेला जाएगा।मेला मजिस्ट्रेट देविका तोमर ने बताया कि सोमवार शाम को पुष्कर के 52 घाटों पर दीपदान के साथ महाआरती होगी। वहीं, धार्मिक मेला (पंचतीर्थी स्नान) 8 नवंबर को कार्तिक एकादशी स्नान से शुरू होगा। समापन 12 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा।

पुष्कर मेले में आज के कार्यक्रम:

5 बजे : शिल्पग्राम हैंडीक्राफ्ट बाजार का शुभारंभ।5.30 बजे : पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान, रंगोली और महाआरती।7 बजे : मेला रंगमंच पर नीरज आर्या कबीर कैफे का लाइव कंसर्ट

पुष्कर मेले में साढ़े चार हजार से अधिक पशु पहुंचे

पुष्कर पशु मेले में पशुओं की मंडी सज कर तैयार हो गई। रेतीले धोरों के एक छोर में जहां ऊंटों का बाजार सजा है। दूसरी ओर घोड़े की मंडी सजी है। जहां बीते करीब एक सप्ताह से पशु व पशुपालक पहुंच गए हैं। अब तक मेले में विभिन्न प्रजाति के साढ़े चार हजार से अधिक पशु पहुंच गए है तथा इनकी आवक जारी है।पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अरोड़ा बताया कि मेले में रविवार की शाम तक विभिन्न प्रजाति के 4 हजार 574 पशुओं की पहुंच दर्ज की गई। मेले में आए पशुओं में सर्वाधिक 2 हजार 580 ऊंट वंश, 1923 अश्व वंश, 32 गौवंश, 39 भैंस वंश शामिल है।

Pushkar Fair 2019 in Rajasthan

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -