- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअब शेखावाटी में होगा पर्यटन का सबसे बड़ा महोत्सव

अब शेखावाटी में होगा पर्यटन का सबसे बड़ा महोत्सव

- Advertisement -

सीकर. शेखावाटी में पर्यटकों को लुभाने की राह अब आसान हो गई है। राजस्थान पत्रिका के समाचार प्रकाशित करने के बाद जिम्मेदार जागे। गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में इसी महीने शेखावाटी उत्सव कार्यक्रम करने के निर्णय पर मुहर लगी। पहली बार पर्यटन विभाग ने यह आयोजन अपने हाथ में लिया है। एक दिवसीय शेखावाटी उत्सव का आयोजन लक्ष्मणगढ़ कस्बे में 21 मार्च को होगा। अपर जिला कलक्टर जयप्रकाश की मौजूदगी में हुई बैठक में सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई। कोरोना वायरस के बीच विदेशी पावणों को मेले से जोडऩे को लेकर भी कई अहम फैसले लिए गए। उत्सव में प्रतिभागी के तौर पर शिरकत करने वालों को लक्ष्मणगढ़ स्थित विकास अधिकारी कार्यालय में पंजीयन कराना होगा। लक्ष्मणगढ़ नगर पालिका को सफाई से लेकर अन्य इंतजामों की जिम्मेदारी दी है।
शेखावाटी उत्सव में यह होगा खासएक दिवसीय शेखावाटी उत्सव के तहत कई आयोजन होंगे। सुबह सात से नौ बजे तक मुरली मनोहर मंदिर, पकी प्याऊ, कबूतरिया कुआं, घंटाघर व रामलीला मैदान का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें मुख्य तौर पर लोक कलाकारों को जोड़ा गया है। सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक रामलीला मैदान लक्ष्मणगढ़ में पारम्परिक खेलकूद प्रतियोगिता, कबड्डी, रस्साकस्सी, मटका दौड़ व गिंदड सहित अन्य आयोजन होंगे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिएशेखावाटी उत्सव में स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। २१ मार्च को ही शाम साढ़े छह से साढ़े आठ बजे तक लक्ष्मणगढ़ के ही रामलीला मैदान में राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा भवई, लंगा, चंगढंप मांगणियार, कालबेलिया सहित अन्य नृत्यों की प्रस्तुति दी जाएगी।
इनका कहना हैसीकर जिले में पर्यटन विभाग की ओर से पहली बार शेखावाटी उत्सव का आयोजन कराया जाएगा। हेरिटेज के हिसाब से यह आयोजन लक्ष्मणगढ़ कस्बे में होगा। आयोजन की तैयारी शुरू कर दी है।आनंद भारद्वाज, सहायक पर्यटन अधिकारी, सीकर

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -