- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsmadhyapradesh से salasar दर्शन करने आए युवकों की कार ओवरटेक करते रोडवेज...

madhyapradesh से salasar दर्शन करने आए युवकों की कार ओवरटेक करते रोडवेज से टकराई, एक की मौत, चार घायल

- Advertisement -

सीकर. मध्यप्रदेश से सालासर में दर्शन करने जा रहे युवकों की कार को जयपुर-बीकानेर हाइवे के नानी चौराहे पर ओवरटेक के दौरान रोडवेज ने टक्कर मार दी। चारों युवक खाटूश्यामजी से दर्शन करके जा रहे थे। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज की स्पीड़ इतनी अधिक थी कि कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। साइड़ में खड़ी एक बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दो घायलों को जयपुर रैफर किया गया है। जबकि दो का एसके अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएसपी राजेश आर्य ने बताया कि चूरू डिपो की बस जयपुर से बीकानेर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक कार ने बस को ओवरटेक किया। ओवरटेक करते हुए चालक ने कार को सालासर की ओर घुमा दिया। बस स्पीड में कार से भिड़ गई। बस चालक व कंडक्टर दोनों ही बस से उतर कर भाग गए। मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। लोग तुरंत मदद करने के लिए एकजुट हो गए। लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। कार में पांच युवक सवार थे। चौराहे पर ही खड़ी पिकअप से चार घायलों को अस्पताल में लेकर पहुंचे। एक युवक कार के अंदर ही फंसा रह गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला। तब तक एंबुलेंस भी पहुंच चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी देवेंद्र कुमार, सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।खाटूश्यामजी दर्शन कर सालासर जा रहे थे युवकपांचों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले है। वे खाटूश्याम जी से दर्शन कर आ रहे थे। इसके बाद पाचों युवक कार से सालासर दर्शनों के लिए जा रहे थे। हादसे में प्रशांत पुत्र भगवान सिंह की मौत हो गई, जबकि श्याम सिंह व गौरव सिंह को जयपुर रैफर किया गया है। वहीं अजय सिंह व कुलदीप सिंह का सीकर में ही इलाज चल रहा है। पांचों युवक मध्यप्रदेश के ही रहने वाले थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -