- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsओवरटेक कर रही कार को रोडवेज ने मारी टक्कर, एक की मौत,...

ओवरटेक कर रही कार को रोडवेज ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार युवक गंभीर घायल

- Advertisement -

सीकर। जयपुर-बीकानेर हाइवे पर नानी चौराहे के पास शनिवार दोपहर को ओवरटेक कर रही कार को रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। रोडवेज की स्पीड़ इतनी अधिक थी कि कार को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। मृतक व घायल मध्यप्रदेश के देवास के रहने वाले हैं।
डीएसपी राजेश आर्य ने बताया कि चूरू डिपो की बस जयपुर से बीकानेर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से एक कार ने बस को ओवरटेक किया। ओवरटेक करते हुए चालक ने कार को सालासर की ओर घुमा दिया। बस स्पीड में कार से भिड़ गई। बस चालक व कंडक्टर दोनों ही बस से उतर कर भाग गए।
मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई चुकी थी। लोगों ने क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलने पर एएसपी देवेंद्र कुमार, सदर थानाधिकारी पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
खाटूश्यामजी दर्शन कर सालासर जा रहे थे युवकपांचों युवक मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। वे खाटूश्याम जी से दर्शन कर सालासर जा रहे थे। हादसे में प्रशांत पुत्र भगवान सिंह की मौत हो गई,जबकि श्याम सिंह व गौरव सिंह को जयपुर रैफर किया गया है। वहीं अजय सिंह व कुलदीप सिंह का सीकर में ही इलाज चल रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -