- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsशी न्यूज: महिलाओं की खुशियां होगी अनलॉक: 10 हजार से ज्यादा दौड़...

शी न्यूज: महिलाओं की खुशियां होगी अनलॉक: 10 हजार से ज्यादा दौड़ में, सभी ब्लॉकों में मौका

- Advertisement -

सीकर. पिछले एक साल से महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़कर रोजगार की तलाश करने वाली महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। विभाग ने अब मानदेय के आधार पर जिले की सभी परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व आशा सहयोगनी के रिक्त पदों को भरने की तैयारी कर ली है। इनके लिए आवेदन मांगे गए है। इन पदों के लिए विभाग की ओर से वरीयता के आधार पर चयन किया जाएगा। पहले सीडीपीओ कार्यालयों की ओर से अपने स्तर पर आवेदन कर नौकरी दी जाती थी। इस प्रक्रिया को लेकर हमेशा विवाद सामने आते। लेकिन इस इस बार विभाग ने सभी ब्लॉकों के रिक्त पदों की एक साथ भर्ती करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने यह कवायद की थी। इस बार जिलेभर में दस हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन जमा होने की आस है। आवेदन 23 दिसम्बर तक संबंधित कार्यालयों में जमा होंगे। इसके बाद विभिन्न मापदंडों के आधार पर वरीयता सूची तैयार होने का दावा किया गया है। सहायिका के लिए दसवीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती है। जबकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, शिशुपालना गृह कार्यकर्ता व आशा सहयोगनी के लिए बारहवीं पास महिलाएं ही आवेदन कर सकती है।स्थानीय निवासी नहीं तो होंगे बाहरविभाग ने स्पष्ट किया कि रिक्त पदों के लिए आंगनबाड़ी क्षेत्र की महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। महिलाओं का उस वार्ड या ग्राम पंचायत का होना आवश्यक है। आयु सीमा 21 से 40 वर्ष तय की गई है। लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा व परित्यक्ता महिलाओं के लिए आयु सीमा में पांच साल की छूट दी गई है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता: इन पदों के लिए मांगे आवेदनमहिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आठों ब्लॉकों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। सीकर शहर में वार्ड संख्या 48, 49, वार्ड 34 व वार्ड सात नए के क्षेत्र में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्रों के रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पदों को भरा जाएगा। इसी तरह दांतारामगढ़ में सात, धोद में दो, फतेहपुर में चार, लक्ष्मणगढ़ में एक, खंडेला में पांच, नीमकाथाना में चार, पिपराली में दो व श्रीमाधोपुर में छह रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए गए है।सहायिका व सहयोगनी: सभी ब्लॉकों में होगी भर्तीविभाग की ओर से सहायिका व आशा सहयोगनी के रिक्त पदों के लिए भी आवेदन मांगे गए है। श्रीमाधोपुर में आशा सहयोगनी का एक भी पद रिक्त नहीं है। विभाग की उपनिदेशक की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया कि दांतारामगढ़ ब्लॉक में सबसे ज्यादा सहायिका व आशा सहयोगनी के रिक्त पद है। इस बार आवेदनकत्र्ता महिलाओं से घर में शौचालय होने का शपथ पत्र भी लिया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -