- Advertisement -
HomeJob And Educationसीकर सेना भर्ती का पहला दिन: कागजों में गड़बड़ी के कारण 345...

सीकर सेना भर्ती का पहला दिन: कागजों में गड़बड़ी के कारण 345 अभ्यर्थियों को प्रवेश द्वार पर ही पकड़ा

- Advertisement -

सीकर.
Sikar Sena Bharti Rally 2019 : खेल स्टेडियम में 10 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक सेना भर्ती आयोजित की जा रही है। सेना भर्ती में पहले दिन श्रीमाधोपुर के 5 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने भाग लिया। रात को 2 बजे से स्टेडियम में प्रवेश हुआ। 3 बजे अभ्यर्थियों की दौड़ शुरू हुई। एक-एक बैच में 250 अभ्यर्थियों को दौड़ करवाई गई। बता दें कि इस बार सेना भर्ती में सीकर, जयपुर, टोंक जिले के करीब 66 हजार 535 अभ्यर्थी भाग ले रहे है। इस बार ऑनलाइन सेना भर्ती प्रक्रिया के चलते अभ्यर्थियों की उपस्थिति बार कोर्डिंग के जरिए की जा रही है। इस बार सेना भर्ती में पहली बार प्रवेश के समय ही अभ्यर्थियों की हाइट माप कर अंदर भेजा जा रहा है। पहले दिन की भर्ती में ही 345 अभ्यर्थी माप सही नहीं होने पर बाहर हो गए। उन्होंने आवेदन फार्म में हाइट से संबंधित गलत जानकारी भर रखी थी। गौरतलब है कि भर्ती के लिए 170 सेंमी हाइट होनी चाहिए।
Read More :
सीकर में सेना भर्ती कल से, प्रवेश द्वार पर ही हो जाएगा अभ्यर्थियों के भाग्य का फैसला
क्या करेंप्रवेश पत्र में जो तिथि अंकित है उसी के अनुसार भर्ती रैली में आए। अभ्यर्थी अपने साथ 10वीं, 12वीं कक्षा उर्तीण, अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित प्रमाण पत्र, आधार कार्ड़ लिंक मोबाइल नंबर सहित, ताजा पास पोर्ट साइज 10 फोटो, मूल दस्तावेजों के साथ फोटो प्रतियां भी साथ में लाएं।
क्या ना करेंअभ्यर्थी अपने बैग में केवल अपने दस्तावेज ही साथ लाएं, किसी अन्य साथी के नहीं लेकर जाएं। अभ्यर्थी मादक पदाथों का सेवन कदापि नहीं करें। स्मार्ट फोन अपने साथ लेकर नहीं आएं। अभ्यर्थी समय पर पहुंचे। बाहर निकलने पर बस में बैठकर स्टेडियम से रवाना हो जाएं। स्टेडियम के साउथ गेट से प्रवेश होगा। स्मृति वन की तरफ का गेट बाहर जाने के लिए होगा।
Read More :
कार में रातभर घुम पहले जगह तलाशते है फिर दिन में करते है शौक पूरे, जानिए क्या है मामला

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -