- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsअंधड़ व बरसात के साथ गिरे ओले, गिरा तापमान

अंधड़ व बरसात के साथ गिरे ओले, गिरा तापमान

- Advertisement -

सीकर. राजस्थान में मौसम फिर बदलने लगा है। प्रदेश के शेखावाटी व आसपास के इलाके में पहले तो दोपहर बाद अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई, जो रुक- रुक कर करीब एक घंटे तक जारी रही। बाद में अचानक तेज अंधड़ के साथ बरसात व ओले गिरने शुरू हो गए। सीकर शहर व आसपास के इलाकों में इस दौरान करीब दस से 20 मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे। अचानक बदले मौमस से तापमान में गिरावट आ गई। समाचार लिखे जाने तक बरसात ठंडी हवाओं का दौर जारी है। इससे पहले अंचल में सुबह तेज धूप थी। करीब एक बजे बाद हल्के बादल छाए। जो तीन बजे बाद हल्के हल्के बरसने शुरू हो गए थे।
किसानों की बढ़ी चिंताआसामान में काली घटाए व चमकती बिजली के कारण किसान पकी फसलों में नुकसान की आशंका से सहम उठे। हवाएं चलने के कारण खेतों में लावणी की गई फसलें उड़ गई। कई जगह तेज अंधड़ ने खड़ी फसल को पसार भी दिया। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार जिले में फसल कटाई का काम चल रहा है। ऐसे में प्रभावित क्षेत्र में फसलों में नुकसान हुआ है।
28 मार्च तक बदला रहेगा रुख मौसम विभाग की थी चेतावनी इधर मौसम विभाग ने 28 मार्च तक प्रदेश में मौसम का रुख बदला रहने की चेतावनी दी है। जिसमें बरसात व ओलावृष्टि आगे भी देखने को मिल सकती है। इससे पहले भी विभाग ने 24 मार्च के आसपास बरसात व ओलावृष्टि की चेतावनी दी थी। जो सही साबित हुई। ्र्र
14.2 डिग्री रहा तापमानबात तापमान की करें तो फतेहपुर कृषि अनुसंधान केन्द्र पर न्यूनतम तापमान आज 14.2 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -