- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsकुछ घंटों बाद सबकुछ हो जाएगा ठप्प, स्कूलों की हो सकती है...

कुछ घंटों बाद सबकुछ हो जाएगा ठप्प, स्कूलों की हो सकती है छुट्टी

- Advertisement -

सीकर. पुलिस के लाठीचार्ज के विरोध में माकपा ने सोमवार को जिले में बंद और जाम की तैयारी कर ली है। सुबह 10 बजे से माकपा की ओर से रास्ता जाम आंदोलन किया जाएगा। जिसमें सीकर शहर से लेकर हर ब्लॉक और गांव- ढाणी तक में वाहनों की आवाजाही पर जबरन रोक लगाई जाएगी। इसके लिए माकपा ने सभा कर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी है। आंदोलन को लेकर माकपा नेता और पूर्व विधायक अमराराम का कहना है कि सोमवार को एंबुलेंस, पेट्रोल पंप व आपातकालीन सेवाओं को छोड़ सब बंद रहेगा। चेतावनी भी दी कि आंदोलन आगे भी तब तक जारी रहेगा, जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी।स्कूल और इंटरनेट हो सकते हैं बंदइधर, माकपा के आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस व्यवस्था के लिए बैठकों के दौर चल रहे हैं। किसी तरह की अफवाह को रोकने के लिए इंटरनेट पर पाबंदी लगाए जाने पर भी चर्चा चल रही है। उधर, रास्ता जाम आंदोलन को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है। आंदोलन इसलिएएसके गल्र्स कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे एसएफआई के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने 28 अगस्त को लाठीचार्ज किया था। जिसमें पुलिस ने ढाका भवन में भी घुसकर कार्यकर्ताओं से मारपीट कर उन्हें गिरफ्तार किया। इसी मुद्दे पर माकपा ने अगले दिन एसके कॉलेज प्राचार्य, एसपी और दोषी सभी लोगों के खिलाफ निलंबन की मांग को लेकर आंदोलन छेड़ दिया था। इसी कड़ी में लगातार विभिन्न संगठनों के धरना, रैली व प्रदर्शन के बाद माकपा ने अब सोमवार को ***** जाम प्रदर्शन का ऐलान किया है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -