- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsरोचक: पुलिस के लिए चार महीने से परेशानी का सबब बना बकरा,...

रोचक: पुलिस के लिए चार महीने से परेशानी का सबब बना बकरा, पुलिस अधिकारी अब लोगों से पूछ रहे यह सवाल

- Advertisement -

Goat Has Been Causing Trouble For The Police सीकर. पुलिस के लिए एक बकरा मिलना परेशानी का सबब बन गया है। चार महीने से इस बकरे को लेकर दो पक्षों में विवाद खत्म नहीं हो रहा है। जिसे लेकर पुलिस भी गफलत में है। पहले लापता हुए बकरे के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो मालिकाना हक को लेकर पुलिस के पास जांच पहुंच गई है। पुलिस के सामने बकरे के असली मालिक की पहचान करना बड़ी चुनौती हो गई है। पुलिस अब लोगों से पूछताछ कर रही है कि आखिरकार बकरे का असली मालिक है कौन? मामले में कई लोगों से यह सवाल किया जा चुका है। लेकिन, अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।
 
यह है मामलाडीएसपी राजेश आर्य ने बताया कि पिपराली रोड निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिला का चार महीने पहले एक बकरा लापता हो गया था। वह काफी दिनों से उसे तलाश कर रही थी। लेकिन, वह बकरा उसे नहीं मिला। इसके बाद एक दिन उसने बंजारा सीताराम के पास बिल्कुल अपने बकरे जैसा बकरा देखा। उसने उसे अपना बताकर बंजारे से बकरा मांगा तो उसने बकरे को अपना बताया। जिसके बाद से विवाद गहराया हुआ है। सीताराम के मुताबिक उसने बकरा गुढ़ा से रुपए देकर खरीदा था। ऐसे में वह बकरा उसी का है। विवाद बढ़ता चला गया तो पुलिस के पास पहुंचा और महिला ने रिपोर्ट दर्ज करा दी। उन्होंने बताया कि बंजारे और महिला को जांच के लिए बुलाया गया। महिला बकरा करीब चार साल का बता रही है। वहीं बंजारे का कहना है कि गुढ़ा से उसने बकरा खरीदा।
 
गुढ़ा में भी की पूछताछबंजारा सीताराम के बकरा गुढ़ा से खरीदे जाने की बात सामने आने पर पुलिस अपनी जांच गुढ़ा तक भी ले गई। वहंा सीताराम ने जिससे बकरा खरीदा जाना बताया, पुलिस ने उनसे इस बारे में पूछताछ की। जिसमें उन्होंने भी बकरा खरीदे जाने की बात कही।
 
यूं कर रही दावाइधर, मामले में महिला का दावा है कि बकरा उसी का है। महिला का कहना है कि रंग रूप के अलावा उसके बकरे की टांग में चोट लगी हुई भी यह साबित कर रहा है कि यह बकरा उसी का है। क्योंकि यह चोट बकरे के उसी समय लगी थी, जब वह उसके पास था। बहरकाल पूरा मामला पुलिस के लिए पेचीदा बना हुआ है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -