- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsऑनर किलिंग : युवक-युवती की हत्या कर शव पहाडि़यों में फैंका, एक...

ऑनर किलिंग : युवक-युवती की हत्या कर शव पहाडि़यों में फैंका, एक को दबोचा

- Advertisement -

सीकर. बहुचर्चित ऑनर किलिंग प्रकरण में युवक-युवती का अपहरण कर हत्या के बाद जीण माता की पहाड़ी पर फैंकने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस प्रकरण में मुख्य आरोपी सोहनलाल को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल युवती के दो मामा व अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। वहीं पुलिस गिरफ्तार सोहनलाल जाट को चार दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। रानोली थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवती के मामा परमाराम व महेंद्र के अलावा बाबूलाल, नंदलाल, मदनलाल, बीरबल अभी फरार चल रहे है। उन्होंने बताया कि फरार लोगों को तलाश कर रहे है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने सोहनलाल निवासी आलोदा को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया था। घटना के दिन सोहनलाल रास्ते में घर जा रहा था। तब उसे बाबूलाल और बीरबल मिल गए थे। दोनों उसे गाड़ी में बैठा कर ले आए। इसके बाद रामलाल की बेटी और गणपत के बारे में उसे पता लगा। वह भी मारपीट में शामिल हो गया। सोहनलाल ने ही गणपत व बेटी को पीछा कर पेट्रोल पंप के पास पकड़ा था। मारपीट के बाद दोनों को रामलाल के घर ले गए। वहां हत्या के बाद दोनों के शवों को गाड़ी में डाल कर जीणमाता की पहाडि़यों में पटक आए। पुलिस ने युवती के पिता रामलाल व अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। हत्या के बाद महाराष्ट्र हुआ फरार जांच में पता लगा कि सोहनलाल हत्या करने के बाद जयपुर चला गया था। वहां से महाराष्ट्र में जाकर मजदूरी करने लग गया था। वह बारहवीं की पढ़ाई कर रहा था। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। सोहनलाल को उसके रिश्तेदारों ने हत्या की बात पता लगने पर घर से भेज दिया था।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -