- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsसीकर जिले की लाडो ने किया ये कमाल तो गर्व से सीना...

सीकर जिले की लाडो ने किया ये कमाल तो गर्व से सीना हो गया चौड़ा

- Advertisement -

सीकर. जिले की एक और लाडो ने देश का नाम रोशन किया है। जिले के दांतारामगढ़ इलाके के चक गांव की बेटी गीता सामोता ने ७०७५ मीटर ऊंचाई पर स्थित संतोपथ पर्वत शिखर पर तिरंगा और सीआईएसएफ का ध्वज फहराया है। सीआईएसएफ के १६ सदस्यों की टीम संतोपंथ शिखर पर तिरंगा फहराने के लिए १२ अगस्त को गंगोत्री धाम से रवाना हुई थी। चाकू की धार जैसी नोक वाली इस चोटी पर टीम ने ३० अगस्त को तिरंगा फहराया। १६ सदस्यीय इस दल में तीन महिलाएं थी। इनमें एक सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात चक गांव के किशनाराम की बेटी गीता सामोता भी थी।
राज्य पुरस्कार मिलने पर शिक्षक का सम्मान

सीकर. शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजे गए राजकीय सीनियर स्कूल सिंहासन के व्याख्याता प्रमोद कुमार सैनी का अभिनंदन किया गया। सरपंच प्रतिनिधि संदीपसिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिपराली एसीबीइओ बलदेवसिंह बगडिय़ा व विशिष्ट अतिथि कटराथल स्कूल के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह शेखावत थे। इस मौके पर सैनी का जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में सिंहासन स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्रसिंह शेखावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -