- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsविवाहिता ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या,पति व जेठ पर हत्या का...

विवाहिता ने फंदे पर झूलकर की आत्महत्या,पति व जेठ पर हत्या का मामला दर्ज

- Advertisement -

पलसाना/सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में रानोली थाना इलाके के शेरपुरा गांव में एक विवाहिता ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना से मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से महिला के शव को नीचे उतारकर सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। इधर, सूचना से मृतका के पीहर पक्ष के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होने मृतका के पति व जेठ पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शेरपुरा निवासी मीरा देवी पत्नी लक्ष्मण सिंह बेनीवाल का शव फ ांसी पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को पलसाना अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा पीहर पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों पक्षों की मौजूदगी में पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतका के भाई ढाणी पावंडा वाली निवासी सुरेश कुमार ने मृतका के पति लक्ष्मण बेनीवाल और उसके भाई जाफर मल बेनीवाल पर हत्या के आरोप लगाए है। थाने में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में मीरा की हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने पीहर पक्ष की ओर से दी गई रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -