- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsमन की शुद्धता से ही वचनों में शुद्धता: विभाश्री

मन की शुद्धता से ही वचनों में शुद्धता: विभाश्री

- Advertisement -

सीकर. दशलक्षण पर्व के पांचवें दिन जैन मंदिरों में उत्तम सत्य धर्म की पूजा की गई। इस अवसर पर पाश्र्वनाथ भवन में आर्यिका विभाश्री माताजी के सानिध्य में विशेष पूजन एवं मांगलिक क्रियाएं हुई। मंगल प्रवचनों में विभाश्री माताजी ने बताया कि कर्मों की अग्नि को जलाने के लिए क्रोध की अग्नि की जरूरत नहीं, बल्कि साम्यभाव और शीतलता की अग्नि की जरूरत होती है। साम्यभाव से मन में शीतलता के आने से कर्मों की फसल अपने आप जल जाती है। जीवन में सत्य के आने से पूर्व हृदय में क्षमाभाव का होना महत्वपूर्ण होता है। क्षमा के बाद विनय आने से फिर मार्दव, आर्जव, स्वच्छता के आने से ही सत्य विचार मन में आएंगे। जैसे अतिथि के आने से पूर्व घर की सफाई करते है, वैसे ही सत्य रूपी अतिथि को हृदय में विराजमान करने के लिए हृदय से क्रोध, मान, माया, लोभ को बाहर निकाल हृदय स्वच्छ करना जरूरी होता है। इसके बाद ही वचनों में सत्यता आ सकती है। विवेक पाटोदी एवं विकास लुहाडिय़ा ने बताया कि प्रवचनों से पूर्व मांगलिक क्रियाएं महावीर प्रसाद, अमित कुमार सम्यक कुमार वैभव कुमार छाबड़ा मुंडवाड़ा वालों ने की। महाआरती का सौभाग्य महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मंदिर भरतियों का मोहल्ला परिवार को प्राप्त हुई। इसके बाद जय जिनेंद्र ग्रुप, सीकर द्वारा शिक्षाप्रद सामाजिक नाटिका मीठा जहर का मंचन किया गया। इसके बाद धार्मिक संगीतमय तंबोला प्रतियोगिता, धार्मिक भक्ति नृत्य, प्रश्न मंच, लक्की ड्रा आदि कार्यक्रम हुए. अग्रसेन जयंती पर होंगे कई कार्यक्रमसीकर. अग्रसेन जयंती पर रंगारंग सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अग्रवाल महिला मंडल की ओर से कई कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर मीटिंग हुई, जिसमें तय किया गया कि 15 सितम्बर को बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी और सितोलिया और खो-खो भी खिलाया जाएगा। 22 अगस्त को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, बच्चों के लिए गेम, फोटो फ्रेम बनाना स्केचिंग आदि कार्यक्रम होंगे। 23 तारीख को लक्ष्मी माता के मंदिर में मंगल पाठ होगा। 26 सितंबर को रंगारंग डांडिया कार्यक्रम होगा। 29 सितंबर को रंगोली प्रतियोगिता, पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता कलश सजाओ प्रतियोगिता होगी। मीटिंग में जिला अध्यक्ष मंजू लोहिया महामंत्री सन्नू मोदी, शहर अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, महामंत्री सुमन अग्रवाल सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -