- Advertisement -
HomeNewsकैविटी दूर करेंगे ये उपाय

कैविटी दूर करेंगे ये उपाय

- Advertisement -

विटामिन डी कुछ शोधों में पाया गया है कि विटामिन डी ओरल हेल्थ में बहुत ही महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी कैल्शियम अवशोषण में मदद करता है एवं एंटीमाइक्रोबियल पेप्टाइड के प्रोडक्शन को उत्तेजित करता है। इस तरह विटामिन डी दांतों की समस्या एवं कैविटी से रक्षा करने का करता है।
कोकोनेट ऑयल पुलिंगऑयल पुलिंग में नारियल का तेल काम में लेने से मुंह के कीटाणुओं को नष्ट किया जा सकता है। यह कैविटी की रोकथाम के साथ दांतों पर प्लाक को जमने से भी रोकता है। साथ ही ओरल हेल्थ को भी प्रमोट करता है। इसके लिए आपको एक बड़ा चम्मच वर्जिन ऑयल का ही इस्तेमाल करें।
एलोवेराजर्नल ऑफ फार्मेसी एवं बायोअलाइड साइंस में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार एलोवेरा जैल कैविटी पैदा करने वाले माइक्रोब्स से लडऩे का काम करते हैं। इसके लिए आप आधा चम्मच एलोवेरा जैल ब्रश पर लगाकर दो मिनट तक ब्रश करें। इसके बाद मुंह से पानी को अच्छी तरह से साफ कर लें।
लहसुनलहसुन को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित एक-दो कली कच्चा लहसुन खाना ओरल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद है। इसका एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण दांतों का दर्द दूर करने के लिए पेनकिलर की तरह काम करते हैं। इस तरह कच्चा लहसुन चबाना भी फायदेमंद है।
लौंग का तेललौंग या लौंग का तेल, दोनों ही दांतों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। कैविटी की वजह से दांतों में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। यह वायरस, फंगस एवं बैक्टीरिया की ग्रोथ को रोकता है।
नींबूनींबू में विटामिन सी होता है, जो कीटाणुओं को मारने के साथ ही कैविटी की समस्या को दूर करने का काम करता है। कैविटी के दर्द से राहत पाने के लिए नींबू के टुकड़े को कुछ देर चबाएं।
हल्दीआयुर्वेद में कैविटी के दर्द से राहत पाने के लिए हल्दी को बहुत कारगर माना गया है। इसकी एंटी इंफ्लेमेटरी एवं एंटी बैक्टीरियल प्रोपर्टीज मसूडों को मजबूत बनाने के साथ ही कैविटी से भी रक्षा करने का काम करती है। प्रभावित दांत पर हल्दी लगाएं और कुछ देर बाद साफ करें।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -