- Advertisement -
HomeRajasthan NewsSikar newsपति को जिंदा करने की बात कह पत्नी ने कमरे में रखा...

पति को जिंदा करने की बात कह पत्नी ने कमरे में रखा शव, दिनभर पढ़ी किताब

- Advertisement -

सीकर. शहर में आज सुबह एक जौहरी की दुकान के पास गिरने से मौत हो गई। जौहरी सुभाष चंद सोनी की घंटाघर के पास एक मार्केट में दुकान थी। मौत के बाद शव घर लाया गया, तो पत्नी सुमित्रा ने एकाएक सबको चौंका दिया। वह पहले तो पति के शव को देखती रही। बाद में जब परिजन उसे सांत्वना देने लगे, तो उसने कहा कि वह अपने पति को शाम तक जिंदा कर देगी। यह कहकर वह पति के शव को गोद में लेकर बैठ गई। लोगों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। वह परिजनों से शाम चार बजे तक का वक्त मांगने लगी। जिस पर परिजन भी सहमत हो गए। इसके बाद सबकी नजरें शाम चार बजने पर टिक गई। बाद में चार बजने पर भी पति को जिंदा नहीं पाया तो परिजनों ने समझा बुझाकर मृतक का अंतिम संस्कार किया।
पढ़ती रही किताबेंपति को जिंदा करने की जिद के साथ शव को गोद में रखे पत्नी सुमित्रा धार्मिक किताबें पढऩे लगी थी। इस दौरान उसकी आंख से एक भी आंसू नहीं टपका। परिजनों का कहना था कि करीब नौ वर्ष पहले स्कूल से लौटते समय शहर के चांदपोल गेट के पास सड़क दुर्घटना में उसकी बेटी की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह टूट चूकी थी। सुमित्रा के एक बेटा भी है।
शटर के पास गिरामृतक सुभाष चंद के परिजनों के अनुसार सुभाष चंद सुबह ही घर से दुकान गया था। यहां दुकान के शटर के पास ही वह अचानक गिर गया था। इसके बाद क्षेत्र के लोग सुभाष चंद को कल्याण अस्पताल ले गए। वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए।
बंद हुआ बाजारसुभाष चंद की मौत के बाद घंटाघर के आसपास का बाजार बंद हो गया। व्यापारियों ने दिनभर अपनी दुकान नहीं खोली। हर जगह सुभाष चंद की अचानक हुई मौत की चर्चा थी। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। जिसने भी मौके पर पहुंच नजदीकी लोगों के बयान लिए।

- Advertisement -
- Advertisement -
Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
- Advertisement -
Related News
- Advertisement -